![]()
गुरुग्राम में सेक्टर-63ए स्थित पॉश सोसाइटी अनंत राज इस्टेट के एक लग्जरी फ्लैट में भीषण आग लग गई। फर्स्ट फ्लोर के ई ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित अंकित सेठी के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फ्लैट मालिक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मालिक ने किसी तरह अपने बीवी बच्चों के साथ फ्लैट से निकलकर अपनी जान बचाई। चौंकाने वाली बात ये है कि लग्जरियस सोसाइटी होने के बावजूद यहां लगे फायर एक्सटिंग्विशर काम नहीं आए। जिसके चलते आग तेजी से भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फ्लैट मालिक का आरोप है कि इस हादसे ने सोसाइटी के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। काम नहीं आए सोसाइट में लगे फायर सेफ्टी उपकरण आग लगने के दौरान न तो बिजली की एमसीबी (MCB) ट्रिप हुई और न ही सोसाइटी के फायर सेफ्टी उपकरण काम आए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोसाइटी में लगे फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) साल 2018 में ही एक्सपायर हो चुके थे और वाटर पंप में पानी तक नहीं था। 30 मिनट तक नहीं मिली कोई हेल्प : अंकित सेठी फ्लैट मालिक अंकित सेठी ने आरोप लगाया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, उन्होंने तुरंत बिल्डर की मेंटिनेंस टीम को सूचना दी, लेकिन 30 मिनट तक भी कोई हेल्प नहीं मिली। बच्चों को बाहर निकाला, खुद भागकर बचाई जान उन्होंने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तुरंत सहायता नहीं मिलने के कारण आग लगातार बढ़ती गई। जिसके कारण वे फ्लैट में फंस गए और किसी तरह मुश्किल से पहले बच्चों को बाहर भेजा, फिर खुद भागकर जान बचाई। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट में रखा सभी कीमती सामान जला फ्लैट नंबर ई-27 पूरी तरह जल गया है। बेड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान पंखे, एसी, फ्रीज, इन्वर्टर बैट्री जल गए हैं। गनीमत रही की किसी भी सामान में ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते फर्स्ट फ्लोर के सभी फ्लैट खाली करवा लिए गए। जिससे जानमाल की हानि होने से बचा जा सका। रेजिडेंट्स में बिल्डर और मेंटिनेंस एजेंसी के खिलाफ गहरा रोष बना हुआ है। सुबह फायर फाइटिंग की खराब स्थिति की शिकायत जिला प्रशासन और फायर विभाग में की जाएगी। बिल्डर के खिलाफ रोष, किया हंगामा इस घटना के बाद रेजिडेंट्स में मेंटिनेंस एजेंसी और बिल्डर के खिलाफ रोष बन गया है। अभी मौके पर रेजिडेंट्स इकट्ठे हो गए हैं और हंगामा कर रहे हैं। रेजिडेंट्स मेंटिनेंस टीम और बिल्डर के अधिकारियों से फायर उपकरणों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। साथ ही सोसाइटी में आग की घटनाओं पर तुरंत काबू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े हैं। फ्लैट मालिक अंकित सेठी और रेजिडेंट्स ने बिल्डर के नाम फायर फाइटिंग उपकरणों की लिखित शिकायत की है। और इन्हें ठीक करवाने की मांग की है। यहां देखिए की गई शिकायत की कॉपी…
Source link
गुरुग्राम के लग्जरी फ्लैट में लगी भीषण आग:अनंत राज सोसाइटी के फायर सेफ्टी उपकरण खराब, परिवार ने भागकर जान बचाई







