spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में MP रंधावा ने अवैध माइनिंग पर मारा छापा:2 जेसीबी से कर रहे थे खुदाई, गाड़ियां छोड़ हुए फरार, एक गिरफ्तार, मशीनें जब्त




गुरदासपुर के गहली में धुस्सी बांध टूटने से मचे हड़कंप के बीच गुरदासपुर के लोकसभा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक बेहद बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। सांसद रंधावा ने विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गुरचक्क और घड़ी के बेट इलाकों में चल रहे अवैध खनन के अड्डों पर अचानक खुद छापेमारी की। सांसद रंधावा ने ग्राउंड जीरो से एक वीडियो जारी कर सरकार पर माइनिंग माफिया को संरक्षण देने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।सांसद के इस औचक छापे से माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सांसद रंधावा ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन घुमाए और मुख्यमंत्री को सीधे चुनौती दी। सांसद को देख मशीनें छोड़कर भागे माफिया, एक गिरफ्तार मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भारी पुलिस बल और काफिले के साथ मौके पर पहुंचे, वहां अवैध माइनिंग कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। खनन में लगे कई ट्रक चालक और पोकलेन/जेसीबी मशीन ऑपरेटर अपनी-अपनी गाड़ियां और मशीनें मौके पर ही चालू छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकले। हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस और टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। माफिया के कई टिपर और भारी मशीनें पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली हैं।
मान सरकार की शह पर लगे हैं रेत के ये ऊंचे पहाड़- रंधावा सांसद रंधावा ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा, भगवंत मान जी, आप कहते थे कि पंजाब से एक फुट रेत भी अवैध नहीं निकलने दी जाएगी। आज मैं भोलेवाल गांव के बॉर्डर पर खड़ा हूं, यहां रेत के बड़े-बड़े पहाड़ लगे हैं। मैं इस जिले का नुमाइंदा होने के नाते आपकी आंखें खोल रहा हूं। मुझे बताएं कि क्या ये अवैध माइनिंग आपकी शह पर चल रही है या आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से?
नदी का रुख बदला, नए पुल को किया डैमेज सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन दिनों में ही पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ आती है। माफिया ने इस कदर अंधाधुंध माइनिंग की है कि दरिया की पूरी डायरेक्शन ही चेंज कर दी गई है। अब पानी सीधे गांवों की तरफ हिट करेगा और लोगों का भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ बाढ़ के समय टूटी हुई धुस्सी बांध अभी तक सरकार से पूरी तरह बनी नहीं है, और दूसरी तरफ इन्होंने ठीक बांध के पास से ही दोबारा रेत खोदना शुरू कर दिया। माफिया के ओवरलोडेड ट्रकों ने यहां बने नए पुल को भी डैमेज कर दिया है, पुल की प्लेटें गिर रही हैं।
अधिकारियों की बोलती हुई बंद, रंधावा ने लगाए गंभीर आरोप धुस्सी बांध टूटने के ठीक बाद हुई इस कार्रवाई को लेकर सांसद रंधावा बेहद गुस्से में नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और अवैध खनन को लेकर तीखे सवाल पूछे। लेकिन मौके पर मौजूद कोई भी अधिकारी इस बात का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि बांध टूटने के बाद भी इतनी संवेदनशीलता के बीच धड़ल्ले से अवैध माइनिंग कैसे चल रही थी।
माइनिंग विभाग ने दिए जांच के आदेश इस हाई-प्रोफाइल छापे के बाद माइनिंग विभाग भी तुरंत हरकत में आ गया है। मामले से जुड़े माइनिंग विभाग के एसडीओ राहुल महाजन ने मीडिया को बताया कि विभाग इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। वे खुद तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का मुआयना करेंगे और अवैध माइनिंग करने वाले मुख्य आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मौके पर छूटे 15 ट्रक और 3 जेसीबी
छापेमारी के दौरान मौके पर 10 से 15 ट्रक खड़े मिले। सांसद के काफिले को देखकर माफिया के लोग ट्रकों को चालू हालत में ही छोड़कर सरकंडों (झाड़ियों) में छिप गए। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद एक ट्रक चालक ने कबूल किया कि वह तरनतारन से गाड़ी लेकर आया है और उसे घोनियावाल से रेत भरने के आदेश मिले थे। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि पुलिस और माइनिंग विभाग ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। मौके से करीब तीन जेसीबी (JCB) मशीनें भी मिलीं, जिन्हें पुलिस की रेड पड़ते ही पत्थरों और झाड़ियों के पीछे छुपाने की कोशिश की गई थी। डीसी गुरदासपुर और एसएसपी बटाला को दी जानकारी इस गंभीर मामले को लेकर सांसद रंधावा ने तुरंत एक्शन लेते हुए डीसी गुरदासपुर और एसएसपी बटाला से टेलीफोन पर बात की और मौके की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। यदि यह माइनिंग लीगल है, तो हमारे आते ही ट्रक ड्राइवर और ऑपरेटर गाड़ियां छोड़कर क्यों भाग खड़े हुए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles