![]()
गुरदासपुर जिले के गांव रोर खैरा में पीर बाबा सिरकी शाह को समर्पित और पंजाबी संगीत जगत की महान हस्ताक्षर पद्म भूषण स्व. गुरमीत बावा की मीठी याद में एक भव्य कल्चरल मेला (सांस्कृतिक मेला) आयोजित किया गया। रंगारंग कार्यक्रमों से सजे इस मेले में पंजाबी लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। इस भव्य मेले का आयोजन ‘इंटरनेशनल कल्चरल फोरम’ की नेशनल प्रेसिडेंट बलविंदर कौर पंडोरी और सूबेदार गुरमेज सिंह खैरा ने गांव के सरपंच जोबन सिंह के साथ मिलकर किया। नेशनल अवार्डी डॉ. परमजीत सिंह कलसी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मेले के प्रारूप की जानकारी देकर इसका औपचारिक उद्घाटन किया। डॉ. गुरवंत सिंह ने कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में मंच का बेहतरीन संचालन किया, जबकि सूबेदार गुरमेल सिंह ने पहुंचे हुए सभी कलाकारों व विद्वानों का स्वागत किया। पद्म भूषण स्व. गुरमीत बावा की सुपुत्री व प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका ग्लोरी बावा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों ने अंत में सभी मुख्य अतिथियों, प्रेसीडियम सदस्यों और कलाकारों को मेडल, बैज ऑफ ऑनर तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुस्तकों का विमोचन और अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान साहित्य और कला जगत के योगदान को सराहते हुए दो पुस्तकों मैनेजर अतर सिंह (गजलगो) की पुस्तक “महक सजना दी”, नूर शायरा की पुस्तक “साहां दी बाजी” का विमोचन किया गया। मशहूर पंजाबी गायक औजला ब्रदर को पंजाबी संगीत में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘पद्म भूषण गुरमीत बावा मेमोरियल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। लोक गायकों ने बांधा समां, दिया भाईचारे का संदेश सांस्कृतिक मंच पर कई प्रमुख पंजाबी कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज और धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य कलाकार ग्लोरी बावा, औजला ब्रदर, सुरिंदर सिंह भागोवालिया, हरजीत लाडला, परविंदर मुधल, जोगिंदर सिंहपुरिया, प्रिंस अठवाल और पिंका जी ने अपनी प्रस्तुतियां देकर पारंपरिक तीजों और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड (गुरदासपुर) के चेयरमैन जोबन रंधावा, बॉर्डर रेंज के चीफ इंजीनियर अरविंदरजीत सिंह बोपाराय, प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुरिंदर फरिश्ता (घुल्ले शाह), विश्व पंजाबी सभा इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट सतबीर सिंह, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कवलदीप सिंह गोराया, SDO गुरजयपाल सिंह, डॉ. सरवन सिंह, जेपी खरलांवाला और सोशल वर्कर डॉ. निधि पाठक सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।
Source link
गुरदासपुर के रोर खैरा में गुरमीत बावा स्मृति मेला:पीर बाबा सिरकी शाह को समर्पित, दो पुस्तकों का विमोचन और कलाकारों का सम्मान







