तरनतारन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशानिर्देशों के तहत, सिविल सर्जन डॉ. गुरप्रीत सिंह राय ने बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एडवाइज़री जारी की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने विशेष रूप से नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, मज़दूरों, मोटापे से ग्रस्त लोगों, मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों और हृदय रोगों व उच्च रक्तचाप के मरीज़ों को ज़्यादा तापमान से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर, डिस्ट्रिक्ट एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राघव गुप्ता ने बताया कि लोग मौसमी फलों को सेवन करें। बासी खाना खाने से बचें, साथ में पानी रखें। सिविल सर्जन ने बताया कि ज़रूरत पड़ने पर निःशुल्क एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 108 और अधिक स्वास्थ्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। जानिए क्या करें– पूरे शरीर को ढके हुए सूती कपड़े पहनें यह खाएं .यह भी करें दिन में जब गर्मी पीक पर हो तो खाना पकाने से बचना चाहिए और रसोईघर को हवादार रखने के लिए दरवाज़े व खिड़कियां खुली रखनी चाहिए।
Source link
गर्मी-लू से बचाव को हेल्थ डिपार्टमेंट की एडवाइज़री जारी:तरनतारन में सिविल सर्जन बोले- दोपहर में सिर्फ़ ज़रूरी काम के लिए ही निकलें
