spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में 6 करोड़ 42 लाख लेकर कराई फर्जी रजिस्ट्री:34 एकड़ जमीन बेचने का झांसा दिया, छह पर FIR




कैथल में छह आरोपियों ने 34 एकड़ जमीन बेचने के बहाने एक व्यक्ति से छह करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपस ले लिए। रुपए लेने के बाद जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर व्यक्ति को दे दी। जब उसने जांच करवाई तो वह फर्जी निकली। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 10 साल पहले जान पहचान हुई गोहाना जिला सोनीपत निवासी दीपक ने तितरम थाना में दी शिकायत में बताया कि अमरावती इन्कलेव पंचकूला निवासी राधा कृष्ण आर्य ने करीब 10 साल पहले उसके पिता राजेन्द्र सिंह को साढ़े चार एकड़ खेती योग्य भूमि गांव बेलगढ़ जिला यमुनानगर में दिलवाई थी। इसी कारण ही उनका राधा कृष्ण पर विश्वास बढ़ गया था। राधा कृष्ण के साथ उसके पिता के परिवार की तरह रिश्ते बन गए थे। राधा कृष्ण व उसके पुत्र यशवीर सिंह, सुनील कुमार हरसौला का भी उनके घर गोहाना में आना जाना था। राधा कृष्ण व सुनील ने मेरे व मेरे पिता को बतलाया कि वे उनको गांव हरसौला व प्योदा जिला कैथल में 18 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 22 एकड़ जमीन व 12 एकड़ 30 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 34 एकड़ जमीन गांव प्योदा व हरसौला के किसानों से दिलवा देंगे। पहले विश्वास में लिया उनका राधा कृष्ण व सुनील पर विश्वास बढ़ गया था। वे आरोपियों की बातों में आ गए और जमीन का इकरारनामा करवाने के लिए आरोपियों को अलग अलग समय में 6 करोड़ 42 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर उनको दे दी। जब उन्होंने रजिस्ट्री को चैक करवाया तो यह फर्जी पाई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपियों सुनील व राधाकृष्ण के साथ प्रदीप गिल, राजेश कुमार, रामकुमार व तुला देवी भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। तितरम थाना एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles