spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार:गंडासी बरामद, दोस्तों संग मिलकर किया था मर्डर; बाद में हुआ फरार




कैथल जिले में थाना तितरम क्षेत्र के गांव प्योदा में एक व्यक्ति की सुआ मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की हत्या की थी और हत्या के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस की टीमें ढूंढ रही थीं। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव प्योदा निवासी रोबिन के रूप में हुई है। बता दें कि गांव प्योदा निवासी अजय की शिकायत अनुसार वह मेहनत-मजदूरी करता है। 27 जून की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने चाचा 40 वर्षीय राममेहर और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। इस दौरान गांव का सुमित वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद उसने सुमित के घर जाकर उसकी मां से शिकायत की और लौट आया। इसके बाद सागर, रोबिन और विक्रम उसके घर के सामने पहुंचे और दोबारा गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया विरोध करने पर तीनों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके चाचा राममेहर बीच-बचाव के लिए आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया और आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद फिर सुमित, सागर, अंकित, दीपक, रोबिन, दर्शन और विक्रम फिर से वहां लौटे और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सागर ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उसके चाचा राममेहर के शरीर पर कई वार किए। बीच-बचाव कर रहे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उसके बाद भी युवकों ने उसकी कमर पर सुए से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन दोनों को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया। एक गंडासी बरामद की एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि गांव प्योदा निवासी रोबिन को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक गंडासी बरामद कर ली गई। आरोपियों के परिवार की मृतक के साथ रंजिश है। उसी रंजिश के कारण आरोपियों द्वारा उसे सुआ मारा गया। आरोपी रोबिन भी आरोपियों के साथ शामिल था। उसको जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles