Related Posts

कैथल में मंडी से चुराए गेहूं के दर्जनों बैग:रात के समय की वारदात, शिकायत लेकर थाने पहुंचा आढ़ती




कैथल में कलायत क्षेत्र के गांव बड़सीकरी खुर्द में चोर अनाज मंडी से दर्जनों कट्‌टे गेहूं चोरी करके ले गए। आरोपियों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। जब आढ़ती और उसके मजदूर दिनभर का काम निपटाने के बाद अपने अपने घर चले गए थे। चोर ट्रक जैसा कोई वाहन मंडी में लेकर आए थे। इस संबंध में मंडी के आढ़ती ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लदान के लिए रखी थी फसल मंडी के आढ़ती रोहताश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मंडी में मैसर्ज एस आर ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से दुकान है। गांव बडसीकरी खुर्द की मंडी में वह कमीशन एजेंट का काम करता है। कल रात के समय उसकी बिक्री के लिए किसानों से गेहूं की फसल खरीद की हुई थी, जिसे लदान के लिए मंडी में रखा था। आरोपियों का पता लगाने की मांग रात को अज्ञात आरोपी उसकी गेहूं की फसल के 20 से ज्यादा कट्टे चोरी हो करके ले गए। उसने अपने स्तर पर आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायतकर्ता ने मामले की छानबीन करने और चोरों का पता लगाकर गेहूं वापस दिलवाने की मांग की है। कलायत थाना के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें