Related Posts

कैथल में धमकी से परेशान व्यक्ति ने किया सुसाइड:पत्नी बोलीं- 4 हजार के विवाद ने ली जान; तीन लोगों ने उकसाया




कैथल जिले के गांव थेह बनेडा में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला दवाई पीकर सुसाइड कर लिया। मामला पैसों के लेनदेन का था, जिसमें गांव के ही एक आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक की पत्नी ने गांव निवासी आरोपी और उसके दो बेटों पर उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव थेह बनेडा निवासी मीरा देवी ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका पति मलुका राम मजदूरी का काम करता था। करीब 5-6 दिन पहले से उसके पति के साथ गांव के रामपाल का झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा पैसे के लेन देन के बारे में हुआ था और उसके पति को चोटें लगी थी। रामपाल ने उसके पति को चार हजार रुपए देने थे। बाद में इसका पंचायती तौर पर फैसला हो गया था। पंचायत होने के बाद रामपाल ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। टैंशन में था व्यक्ति इस कारण से उसका पति टैंशन में था। वह घर से भी रामपाल द्वारा दी गई धमकी से आहत होकर निकला था। कल शाम को सरकारी अस्पताल से उसके पास कॉल आई कि आपके पति ने जहरीली दवाई खा ली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और मलुका राम को संभाला। वहां से उसको राजिन्द्र अस्पताल पटियाला में भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पति ने रामपाल और उसके दो बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया है। मलुका राम के दो बेटे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें