spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में आज बल्ले से भिड़ेंगे कलाकार:केसीएल में खेलेंगे मैच, पहला मैच मस्त कलंदर व सुरीले सूरमा के बीच




कैथल में होने वाले हरियाणवी कलाकारों की केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) का काउंटडाउन पूरा हो चुका है। चारों टीमों की जर्सी लॉन्च कर लीग का आगाज कर दिया गया है। लीग के पहले दिन आज को दो मैच खेले जाएंगे। पहले दिन सुबह सात बजे पहला मैच मस्त कलंदर और सुरीले सूरमा टीम के बीच खेला जाएगा। दोपहर बाद दो बजे से दूसरा मैच वीर वॉरियर्स और यंग योद्धा टीम के बीच होगा। चार टीमें बनाई गई लीग में यंग योद्धा, सुरीले सूरमा, मस्त कलंदर और वीर वॉरियर्स टीमें हिस्सा ले रही हैं। यंग योद्धा की कप्तानी सुरेंद्र रोमियो, सुरीले सूरमा की अमित ढुल, मस्त कलंदर की मनजीत पांचाल और वीर वॉरियर्स की कमान यूके हरियाणवी कर रहे हैं। फाइनल मैच 10 अप्रैल हो खेला जाएगा सामेवार को टीम के कप्तानों ने नई जर्सी पहनकर एंट्री की, जिससे आयोजन स्थल पर आईपीएल जैसी झलक देखने को मिली, जहां कलाकार खिलाड़ी बनकर मैदान में उतरने के लिए तैयार नजर आए। इस मौके पर आयोजक जीत घणघस और अमित ढुल ने बताया कि केसीएल का मुख्य उद्देश्य हरियाणवी कलाकारों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारा बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि कलाकार अपने काम में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे से कम मिल पाते हैं, जिससे दूरियां और गलतफहमियां भी पैदा हो जाती हैं। ऐसे में यह क्रिकेट लीग एक ऐसा मंच है, जहां सभी कलाकार एक साथ आकर खेल के माध्यम से जुड़ सकते हैं। अनुशासन बनाने की अपील केसीएल के डायरेक्टर डॉ. बलविंद्र ढुल ने कहा कि कैथल के लिए यह गर्व की बात है कि इतने बड़े स्तर पर कलाकार यहां एकत्रित हो रहे हैं। चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में खेल के साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे अनुशासन बनाए रखते हुए इस अनोखी लीग का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles