spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल नगर परिषद पर सवा दो करोड़ जुर्माने की सिफारिश:सुगम स्वच्छता एजेंसी ने नहीं ली एनओसी, पॉल्यूशन बोर्ड ने लिखा पत्र




कैथल में शहर का कचरा उठाने वाली सुगम स्वच्छता एजेंसी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस एजेंसी के कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद कैथल पर 2 करोड़ 24 लाख जुर्माना लगाने की सिफारिश विभाग के मुख्यालय को की है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि खुराना रोड पर शुगम स्वच्छता एजेंसी द्वारा जो शहर का कचरा डाला जा रहा है, वह डंपिंग प्लांट एनजीटी के नियम पूरे नहीं करता। न ही उसके पास पोल्यूशन डिपार्टमेंट की एनओसी है। पहले एक करोड़ 80 लाख जुर्माने की बात आई थी सामने हालांकि पहले नगर परिषद पर एक करोड़ 80 लाख जुर्माना लगाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब वह रिवाईज होकर 2 करोड़ 24 लाख पहुंच गया है। बता दें कि कैथल जिले का कूड़ा उठान से लेकर पूरा प्रोसेस करने का ठेका शुगम स्वच्छता कंपनी को दिया हुआ है। पिछले तीन साल से एजेंसी कूड़े का उठान तो कर रही है, पूरे जिले का कूड़ा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट खुराना रोड पर डाला जा रहा है, लेकिन इसका प्रोसेस नहीं किया जा रहा है। 2444 रुपए प्रति टन नगर परिषद शुगम स्वच्छता एजेंसी को दे रही कूड़े से प्लाटिक अलग निकालकर इसका खाद बनाना था और इसका प्लांट से उठान भी करना था। प्लांट में कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं, कोई प्रोसेस नहीं किया जा रहा है। उठान से लेकर पूरी तरह प्रोसेस करने का 2444 रुपए प्रति टन नगर परिषद शुगम स्वच्छता एजेंसी को दे रही है। इसका हर माह 70 लाख रुपए नगर परिषद एजेंसी को दे रही है। एजेंसी को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ग्रीन बेल्ट, कूड़े का पूरी तरह प्रोसेस, प्लांट की चारदीवारी, शैड बनाना जरूरी था। कचरा प्वाइटों पर डस्टबीन रखना जरूरी था, लेकिन एजेंसी ने कुछ भी नहीं किया। इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनओसी नहीं दी। पाल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्लांट एनजीटी के नियम पूरे नहीं करता। इसलिए 2 करोड़ 24 लाख रुपए जुर्माना नगर परिषद पर लगाया जाना है, जिसकी सिफारिश हेड आफिस में भेज दी है। नोटिस भी दिया गया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल ऑफिसर प्रवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने जुर्माना लगाने का लेटर तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। इससे पहले एनओसी लेने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। अगर एनओसी नहीं ली तो जुर्माना लगाया जाएगा। जब इस बारे में डीएमसी कपिल शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके पास पोल्यूशन डिपार्टमेंट से कोई नोटिस नहीं आया। अगर कोई नोटिस आता है तो उसका जवाब दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles