spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहगढ़ साहिब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने रोकी ट्रेनें:अंबाला-लुधियाना रेल ट्रैक पर लगाया धरना; बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन




बंदी सिंखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। 11 से 2 बजे तक धरना मोर्चा धरना देगा। सभी प्रतिनिधि और समर्थक गुरुद्वारा परिसर से एक मार्च के रूप में रवाना हुए। यह मार्च माधोपुर चौक तक गया और रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात बाधित किया। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। इस रेल रोको आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल बड़ी संख्या में समर्थकों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles