![]()
कैथल के गुहला-चीका में बीडीपीओ कार्यालय के हॉल में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। गुहला क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को 19 विभागों द्वारा परिवारों के सदस्यों की कॉउसलिंग कर योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इस मेले का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पंक्ति में खडे़ अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत मेलों का आयोजन किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देने का किया जा रहा कार्य ज्योति सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से ऐसे मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभाग एक ही छत के नीचे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यहाँ स्वरोजगार, कौशल विकास, बैंक ऋण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराए गए है। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने मुख्यातिथि ज्योति सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है। चिन्हित परिवार के सदस्यों की काउंसलिंग की गई है, जिन्हें जो कार्य पसंद है, उन्हें उस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। लापरवाही न बरतने की हिदायत बीडीपीओ कार्यालय में 19 विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्होंने स्वयं भी लाभार्थियों से बातचीत की है और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि वे अन्य विभागों के साथ तालमेल करते हुए योजना का लाभ दें। किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर नायब तहसीलदार बलराज मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ बलबीर चौहान व एलडीएम सुमन कुमार मौजूद रहे।
Source link
कैथल के गुहला-चीका बीडीपीओ कार्यालय में लगा परिवार उत्थान मेला:19 परिवारों की काउंसलिंग, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ







