![]()
कुरुक्षेत्र जिले में डोडा खेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूर अधेड़ व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। शीशम के पेड़ पर व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पहचान की कोशिश की। GRP को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किलोमीटर नंबर 158/9 और 158/11 के बीच, डाउन लाइन से करीब 15 से 20 फीट बाईं ओर शीशम के पेड़ पर व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान नहीं होने पर LNJP अस्पताल भेज दिया। 50 से 55 साल उम्रक GRP के SI विकास कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र 50 से 55 साल के बीच थी। मृतक ने सफेद, काले और हल्के नीले रंग की चेकदार कमीज पहन रखी थी। नीचे खाकी रंग का लोअर था। उसके पैरों में कोई चप्पल नहीं थी। चप्पलें पेड़ के पास जमीन पर उतरी हुई मिलीं। कपड़े से बना था फंदा इस व्यक्ति ने गुलाबी रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिसे उसने पेड़ पर बांध हुआ था। इसकी सूचना आसपास के पुलिस थानों भेज दी गई है। मृतक की पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। शुरुआती जांच में व्यक्ति के सुसाइड करने की आशंका है। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी।
Source link
कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक के पास अधेड़ ने किया सुसाइड:गुलाबी कपड़े से बनाया फंदा, शीशम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला







