spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में 12 साल की बच्ची मिली गर्भवती:नाबालिग बड़े भाई पर आरोप; फेसबुक पर वीडियो देख किया रेप, पेट दर्द से खुला राज




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में पेट दर्द की शिकायत लेकर मां के साथ अस्पताल आई 12 साल बच्ची दो महीने की गर्भवती मिली। महिला डॉक्टर ने नाबालिग ने बच्ची से पूछताछ की। तब उसने अपने बड़े नाबालिग भाई (14) पर गलत काम करने का आरोप लगाया। घटना का खुलासा होने पर मां सन्न रह गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी गई। अब मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी बेटे के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस दोनों नाबालिग भाई-बहन का मेडिकल कराएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। आरोपी ने फेसबुक पर वीडियो देखकर गलत काम किया। पति की करंट लगने से हो चुकी मौत मां ने पुलिस को बताया कि वह करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ बिहार से कुरुक्षेत्र मजदूरी करने आई थी। करीब 4 साल पहले उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह दिहाड़ी मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। अचानक पेट दर्द की शिकायत करने लगी शुक्रवार यानी 10 जुलाई को उसकी बड़ी बेटी पेट में तेज दर्द होने की शिकायत करने लगी। दर्द लगातार बढ़ने पर वह उसे LNJP अस्पताल लेकर पहुंची। यहां गायनोलॉजिस्ट ने उसकी बेटी की जांच की। जांच में डॉक्टर ने बच्ची के करीब 2 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डर दूर किया तो बच्ची ने बताई पूरी बात मां ने बताया कि डॉक्टर से बेटी के गर्भवती होने की पुष्टि होने पर उसने बेटी को समझाया और उसका डर दूर किया। प्यार से पूछा कि आखिर यह कैसे हुआ। इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके बड़े भाई ने उसके साथ गलत काम किया था। हालांकि उसे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बार-बार बेटी ने अपने नाबालिग बड़े भाई का ही नाम लिया। मां बोली- कभी सोचा भी नहीं था ऐसा होगा मां ने पुलिस को बताया कि वह रोज दिहाड़ी पर जाती है और कई बार आरोपी बेटे को भी साथ ले जाती थी। कई बार वह काम पर जाने से मना कर देता था तो उसे घर पर छोड़ देती थी। उसे लगा कि बच्चा थक गया होगा, इसलिए आराम करना चाहता है। उसने कभी सोचा तक नहीं था कि उसका बेटा अपनी ही बहन के साथ गलत कर देगा। पढ़े-लिखे नहीं दोनों भाई-बहन पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है। वह सोशल मीडिया पर केवल फेसबुक चलाना जानता है। एक दिन वह दिहाड़ी पर नहीं गया तो घर पर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान फेसबुक पर उसे अश्लील वीडियो दिखाई दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार ऐसे वीडियो आने लगे। वीडियो देखकर उसने किया गलत काम उसने बताया कि इन्हीं वीडियो को देखने के बाद वह बहक गया। फिर एक दिन घर पर उसने बहन को घर अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी से पूछा कि भाई ने अपनी किसी और बहन से तो गलत काम नहीं किया, जिस पर आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच- SI सरोज उधर, केयूके थाना में कार्यरत SI सरोज ने बताया कि मां की शिकायत पर नाबालिग आरोपी भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा परिवार ही अनपढ़ है। अभी दोनों का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles