Related Posts

कुरुक्षेत्र में हिट एंड रन ने छीनी युवक की जान:पत्नी 8 महीने की गर्भवती; मामा-ससुर संग लेने गया था सब्जी, कार ने मारी बाइक को टक्कर




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में 25 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने मामा-ससुर ओमप्रकाश के साथ बाइक पर सब्जी लेने जा रहा था, तभी 100 फुटा रोड पर सर्किट हाउस के सामने तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान यूपी के जिला उन्नाव के फिरोजपुर गांव के रहने वाले परमजीत के रूप में हुई। परमजीत रंग-पुताई का काम करता था और करीब 20 से रतगल गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था। करीब 3 साल पहले परमजीत की शादी सुधा के साथ हुई थी। परमजीत की पत्नी करीब 8 महीने की गर्भवती है। 10 बजे निकले, 15 मिनट बाद एक्सीडेंट ओम प्रकाश हाल निवासी रतगल के मुताबिक, परमजीत उसकी भांजी सुधा का पति था। वह रात करीब 10 बजे अपनी बाइक पर परमजीत को लेकर सेक्टर-13 सब्जी लेने जा रहा था। 15 बजे जब वे सर्किट हाउस के सामने पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में लगी चोट, आरोपी फरार टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। परमजीत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसको भी चोट लगी। कार चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन बाद में कार लेकर फरार हो गया। उनको पहले LNJP अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने परमजीत की गंभीर हालत देखते हुए उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घर का इकलौता कमाने वाला था परमजीत बाद में परिजन उसे मोहड़ी के आदेश अस्पताल ले आए, जहां उसका इलाज चलता रहा। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परमजीत अपने भाई अजय और सुरजीत से छोटा था और अलग रहता था। परमजीत अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें