Related Posts

कुरुक्षेत्र में सुसाइड करने की बात कहकर युवक लापता:नहर के पास मिली बाइक, ट्रांसपोर्टर पर धोखे से मकान नाम करवाने का आरोप




कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा का युवक वीडियो में सुसाइड करने की बात कहकर लापता हो गया। शाम को उसकी बाइक ज्योतिसर गांव के पास भाखड़ा नहर के पास से बरामद हुई। परिवार ने ट्रांसपोर्टर पर धोखे से मकान नाम करवाने और चावल एजेंट समेत कई लोगों पर पैसे के लेन-देन का दबाव डालने के आरोप लगाए। संजीव कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई कुलदीप सिंह शादीशुदा है। कुलदीप ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़ा हुआ है। उसने ट्रांसपोर्ट पर अपनी गाड़ियां लगा रखी है। वीरवार को कुलदीप ने चार वीडियो रिकॉर्ड की और उनके पास भेजी। उसके बाद कुलदीप बाइक लेकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह दुकान पर आया था भाई- संजीव संजीव ने बताया कि मैं पिहोवा ट्रक बॉडी बनाने का काम करता हूं। सुबह करीब 10 बजे मेरा छोटा भाई कुलदीप सिंह दुकान पर आया था। मैं उस घर पर था, तब कुलदीप दुकान पर काम कर रहे वर्करों को उसे फोन करने की बात कहकर चला गया था। मैं दुकान पर आया तो वर्करों ने भाई का मैसेज दिया। बोला- मां की तबीयत खराब मिलकर आना उसने तुरंत कुलदीप के मोबाइल पर कॉल की, तो कुलदीप ने बताया कि घर चले जाना, क्योंकि मां की तबीयत खराब है। मां से जरूर मिलकर आना, लेकिन मैं काम की वजह से दुकान से घर पर नहीं जा पाया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोबारा कुलदीप का फोन आया। फोन पर रोने लगा कुलदीप कुलदीप ने फिर उसे मां से मिलकर आने की बात पूछी। तब मैंने दोपहर को घर जाकर मिलने की बात कही। इसके बाद उसका भाई रोने लगा। उसने कारण पूछा, तो उसने मेरे मोबाइल पर कुछ वीडियो डाल दी और पूरी बात बताई। उसके बाद से कुलदीप का फोन बंद हो गया। ट्रांसपोर्टर पर धोखाधड़ी का आरोप संजीव ने बताया कि उसका भाई वीडियो में बोल रहा है कि ट्रांसपोर्टर ने धोखे से मेरे कुलदीप का मकान अपने नाम करवा लिया है, जबकि मेरे भाई सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर करीब 23 लाख रुपए ट्रांसपोर्टर को दिए हैं। कश्मीर अंकल भी ट्रांसपोर्टर के साथ मिला हुआ है। जान से मारने दे रहे धमकी आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर उसे बार-बार मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की बात कही है। वीडियो में कुलदीप ने प्रवीन का जिक्र भी किया है। उसने 7-8 लाख रुपए बैंक और दो लाख रुपए कच्चे में दिए हैं। 16/17 लाख रुपए प्रवीन नहीं दे रहा है। चावल एजेंट ने नहीं दिया किराया संजीव ने आरोप लगाया कि चीका जिला कैथल के चावल एजेंट से उसके भाई ने 8/9 लाख रुपए किराए के लेने हैं, मगर एजेंट पैसे नहीं दे रहा है। वीडियो में एजेंट का नाम भी है। इसके अलावा एक दूघ कंपनी के कर्मी खुशवंत को दो लाख, जयचंद को 50 हजार रुपए व केवल सिंह 5/6 लाख रुपए लेन-देन की बात कह रहा है। साथ ही 220 कट्‌टे दूध चोरी होने की बात कही है। पुलिस कर रही कुलदीप की तलाश- सुनील वत्स थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को कुलदीप की बाइक ज्योतिसर से मिली है। पुलिस कुलदीप की तलाश कर रही है। कुलदीप को नहर की पटरी पर देखा गया था। साथ ही नहर पर पुलिस के साथ परिवार के लोग पहरा लगाकर बैठे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें