![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पुत्रवधू से तंग आकर अधेड़ ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले अधेड़ ने वीडियो बनाकर परिवार के पास भेज दिया। वीडियो में अधेड़ ने पुत्रवधू समेत उसके चाचा और मामा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। करीब एक साल पहले ही अधेड़ के बेटे ने अपनी मर्जी से शादी की थी। मृतक की पहचान 50 साल के लाखन सिंह निवासी उमरी के रूप में हुई। लाखन सिंह की गांव उमरी में पंक्चर की दुकान है। अधेड़ ने करीब 6 मिनट की वीडियो बनाई है। वीडियो में लाखन सिंह ने अपनी पुत्रवधू पर 20 लाख रुपए मांगने का दबाव डलाने की बात कही। फिलहाल पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Source link
कुरुक्षेत्र में सुसाइड का बोलकर अधेड़ ने दी जान:पुत्रवधू-मायके पक्ष पर टॉर्चर का आरोप, 6 मिनट की बनाई वीडियो, गले पर मिले निशान







