spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र में पिस्तौल सप्लाई करने वाला अरेस्ट:10 हजार रुपए में बेची, खरीदार ने शौक के लिए खरीदी, पकड़े जाने पर खुलासा




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। CIA-2 की टीम ने पहले 32 बोर की देसी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी अंकुश उर्फ गोली से पूछताछ की तो हथियार सप्लाई करने वाले तक पहुंच गई। पुलिस ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोप में राहुल उर्फ गोलू निवासी भिवानीखेड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गोलू ने अंकुश उर्फ गोली को 10 हजार रुपए में देसी पिस्तौल बेची थी। गोलू पहले शराब का खुर्दा चलाता था, लेकिन फिलहाल खेती-बाड़ी का काम करता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क किन-किन हथियार तस्करों से जुड़े हुए हैं और उसने इससे पहले कितने लोगों को अवैध हथियार सप्लाई किए। पहले गोली पकड़ गया CIA-2 के इंचार्ज मनदीप के बताया कि उनकी टीम ने सर्किट हाउस चौक के पास गश्त के दौरान सूचना पर सेक्टर-10 स्थित पार्क से अंकुश उर्फ गोली निवासी झांसा को गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिस पर टीम को शक हुआ और घेराबंदी कर उसे काबू किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और उसमें लोड 2 कारतूस बरामद हुए थे। शौक के लिए खरीदी पूछताछ में अंकुश ने खुलासा किया था कि वह शौकिया तौर पर हथियार अपने पास रखता था। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लायर गोलू तक पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों अदालत में पेश किया और अदालत के आदेश से जेल भेज दिया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles