spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana CM Naib Saini Visit Kuldeep Bishnoi Photos


हिसार1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई से गले मिलते मुख्यमंत्री नायब सैनी। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई से गले मिलते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर टिप्पणी के बाद हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात की। कुलदीप के दिल्ली स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान नायब सैनी ने कुलदीप को गले लगाया और उनके बेटे भव्य बिश्नोई से हाथ मिलाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कुलदीप बिश्नोई, पत्नी रेणुका बिश्नोई, बेटे भव्य बिश्नोई और MLA रणधीर पनिहार के साथ लंच भी किया। इस मुलाकात की जानकारी कुलदीप बिश्नोई ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

कुलदीप बिश्नोई ने लिखा-

QuoteImage

आज दिल्ली स्थित मेरे निवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का आत्मीय आगमन हुआ। नायब जी एक अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनसे मिलकर सदैव आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। आज उनसे पारिवारिक एवं विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।

QuoteImage

दिल्ली में मुलाकात की तस्वीरें…

भव्य बिश्नोई से हाथ मिलाते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

भव्य बिश्नोई से हाथ मिलाते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

दिल्ली स्थित आवास में कुलदीप बिश्नोई से बातचीत करते सीएम नायब सैनी।

दिल्ली स्थित आवास में कुलदीप बिश्नोई से बातचीत करते सीएम नायब सैनी।

3 जून को भजनलाल की पुण्यतिथि

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई अपने पिता चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि 3 जून को एक बड़ी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में थे। पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर आसपास के राज्यों से भी भजनलाल के समर्थकों के जुटने की उम्मीद थी। ऐसा कहा जा रहा था कि बिश्नोई परिवार आदमपुर में उनके समाधि स्थल पर एकजुट होकर कार्यकर्ताओं को एक बड़ा संदेश देगा, लेकिन इस कार्यक्रम से दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सैनी कुलदीप बिश्नोई से मिलने पहुंच गए।

रेखा शर्मा ने कहा था- भजनलाल बदमाशी कर चुनाव जीते

भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने 24 अप्रैल को पंचकूला नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन का जिक्र करते हुए कहा था कि पहले पंचकूला में भजनलाल और चंद्रमोहन की बदमाशी चलती थी और वे बदमाशी करके चुनाव जीतते थे।

इस बयान के बाद बिश्नोई समाज और भजनलाल समर्थकों ने कड़ा विरोध जताया, कई जगह शिकायतें और FIR की मांग उठी। कुलदीप बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा से सार्वजनिक माफी की मांग की। बाद में चंद्रमोहन ने उनके खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा और अदालत का रुख किया।

विवाद बढ़ने पर 15 मई को रेखा शर्मा ने माफी मांग ली थी। साथ ही कहा था कि मेरे शब्दों को तरोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने भी रेखा शर्मा को माफ कर दिया था।

दो साल पहले भी मनाने पहुंचे थे मुख्यमंत्री

करीब दो साल पहले भी मुख्यमंत्री नायब सैनी कुलदीप बिश्नोई को मनाने पहुंचे थे।

करीब दो साल पहले भी मुख्यमंत्री नायब सैनी कुलदीप बिश्नोई को मनाने पहुंचे थे।

लोकसभा चुनाव में हिसार से टिकट न मिलने पर भी कुलदीप बिश्नोई भाजपा से नाराज हो गए थे। कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए तब भी मुख्यमंत्री नायब सैनी दिल्ली स्थित बिश्नोई हाउस पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात कर नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी। इस दौरान नायब सैनी ने बिश्नोई परिवार के साथ नाश्ता भी किया था।

——————————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

बदमाशी वाले बयान पर रेखा शर्मा ने माफी मांगी:BJP सांसद बोलीं- चौधरी भजनलाल सम्मानित मुख्यमंत्री रहे; कुलदीप बिश्नोई बोले- हम संतुष्ट

हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए ‘बदमाशी’ वाले बयान पर माफी मांग ली थी। रेखा शर्मा ने 15 मई को वीडियो जारी कर कहा, ‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया। मेरी मंशा किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं थी, बल्कि एक पार्टी की वर्किंग के प्रति थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles