कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन खंड के खैरा गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला सुबह से छाती में जलन होने की शिकायत कर रही थी। मृतक महिला की पहचान ममता (45) निवासी खैरा के रूप में हुई। करीब 22 साल पहले महिला की शादी हुई थी। शादी से बेटा प्रिंस (20) और बेटी 19 निशा हैं। पिछले सप्ताह ही परिवार ने बेटी निशा का रिश्ता तय किया था। अगले महीने 10 मई को बेटी की शादी तय हुई थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। परिवार को बुलाने गया सतपाल सिंह निवासी खैरा ने पुलिस को बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। सुबह करीब 8:30 बजे नाश्ता करने के बाद अपने परिवार ताऊ-चाचा को बेटी की शादी में बुलाने के लिए टाटकी गांव आया था। करीब एक घंटे बाद उसके जीजा विजय कुमार निवासी डेरा खैरा ने उसकी पत्नी ममता की छाती में जलन होने की सूचना दी। अस्पताल लेकर पहुंचे कुछ देर बाद विजय कुमार ने दोबारा फोन कर बताया कि ममता को बेचैनी हो रही है। वह अपने बेटे रजत के साथ उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल जा रहा है। उसका जीजा और भांजा उसकी पत्नी ममता को लेकर अस्पताल आ गए। कुछ देर बाद वह भी अस्पताल पहुंच गया। यहां ममता का इलाज चल रहा था। कोई जहरीली चीज खाई करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी ममता ने घर में कोई जहरीली चीज खा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उनको किसी पर कोई शक नहीं है। उधर, बाबैन पुलिस ने सतपाल के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
Source link
कुरुक्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत:पिछले सप्ताह हुआ बेटी का रिश्ता, अगले महीने होनी शादी, परिवार को बुलाने गया था पति
