spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किसान यूनियनों ने कृषि विभाग की टीम को घेरा:बरनाला में नाड़ जलाने पर पहुंचे अफसर; कानूनी कार्रवाई नहीं करने का दिया आश्वासन




बरनाला जिले के गांव चीमा में गेहूं की नाड़ जलाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को किसान यूनियन ने घेर लिया। यह घटना तब हुई जब कृषि, ऑडिट और पुलिस विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों को गांव के ‘पत्ती रोड’ स्थित कुछ खेतों में आग लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इसकी भनक लगते ही भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) और बीकेयू (डकौंदा) के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों का घेराव कर लिया। गेहूं की पकी हुई फसल को आग से फैलता है प्रदूषण किसान नेता दर्शन सिंह चीमा और गोगी चीमा ने इस दौरान कहा कि जब किसानों की गेहूं की पकी हुई फसल को आग लगती है या बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान होता है, तब कोई भी अधिकारी जायजा लेने नहीं आता। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी किसान पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने देंगे। अफसरों ने स्थिति का किया मुआयना मौके पर मौजूद ऑडिट विभाग के कमलदीप सिंह ने बताया कि सेटेलाइट के जरिए आग लगने की सूचना ‘ग्रीन ट्रिब्यूनल’ के माध्यम से जिला प्रशासन को मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर वे यहां स्थिति का मुआयना करने पहुंचे थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles