spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी की गिरफ्तारी का विरोध:हांसी टोल पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग




हांसी जिले में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। सोमवार को हांसी के रामायण टोल प्लाजा पर सांकेतिक धरना दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, किसान नेता और रामायण टोल प्लाजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता दशरथ मलिक ने बताया कि यह सांकेतिक धरना गुरनाम सिंह चढ़ूनी की गिरफ्तारी और जंतर-मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वालों पर दमनकारी कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। किसानों ने सरकार को दी चेतावनी मलिक ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया या आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किया गया, तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। किसान नेताओं ने जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों की निष्पक्ष जांच और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। युवाओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग धरने के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने किसान नेताओं की रिहाई, युवाओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने और आंदोलनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। किसान नेताओं की रिहाई के बाद यह धरना शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। इस अवसर पर रामायण टोल प्लाजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई किसान और विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles