spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

किसानों ने उचाना पावर हाउस पर जड़ा ताला:2 घंटे बंद रहे फीडर, एक्सईएन के आश्वासन पर धरना खत्म




जींद जिले में उचाना क्षेत्र के करसिंधु, खरकभूरा, अलीपुरा और गुरुकुल खेड़ा गांवों के किसानों ने सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने उचाना पावर हाउस पर ताला जड़ दिया और संबंधित बिजली फीडरों को बंद करवा दिया, जिससे करीब 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पावर हाउस पर ताला लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रपाल और चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ जोजो और पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में, नरवाना के एक्सईएन जोगिंद्र कौशिक ने किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की मांगों पर कार्रवाई करने और संबंधित लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने पावर हाउस का ताला खोल दिया। किसान बोले-कई बार शिकायत देने पर नहीं हुई कार्रवाई किसान कपिल ने बताया कि पिछले 3 महीनों से खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में एसडीएम, एसडीओ और एक्सईएन को कई बार लिखित शिकायतें दी गई हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए इंचार्ज और जेई तो नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन लाइनमैन की कमी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बिजली न मिलने से फसलें सूख रही हैं और खेतों में रहने वाले लोगों व पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगाने की चेतावनी दी किसान अजीत ने बताया कि बिजली की तारें टूटी हुई हैं और कई खंभे गिरे हुए हैं, लेकिन बिजली निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। किसान वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि लाइनमैन शिकायतें सुनने से बचते हैं और फोन नहीं उठाते। उन्होंने यह भी बताया कि 8 जून को भी किसानों ने एक्सईएन से मुलाकात की थी, लेकिन तब से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ‘नए पोल लगाकर बिजली लाइन चालू की’ वहीं एक्सईएन जोगिंद्र कौशिक ने बताया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण नरवाना क्षेत्र में सैंकड़ो बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे कई लाइनें प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि अलीपुरा में नए पोल लगाकर बिजली लाइन चालू कर दी गई है। किसानों की मांग पर अलीपुरा के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की गई है। जिस लाइनमैन पर आरोप लगाए गए थे, उसकी जगह दूसरे लाइनमैन की नियुक्ति कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles