![]()
करनाल के सेक्टर-7 में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को किरायेदार बताकर विश्वास जीता और धीरे-धीरे पैसे हड़प लिए। महिला से नकदी और चेक दोनों के जरिए रकम ली गई। बाद में आरोपी फरार हो गया। परिजनों को घटना का पता पड़ोसियों से चला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई और जांच शुरू कर दी गई। फोन कॉल से शुरू हुआ मामला, आईडी भेजकर जीता भरोसा
बुजुर्ग महिला के बेटे मोहित ने बताया कि 18 मई को उनकी माता का फोन आया था। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मकान किराये पर लेने आया है। इसके बाद माता ने उस व्यक्ति से उनकी बात करवाई। पूछने पर उसने अपना नाम अनिल शर्मा बताया और कहा कि वह पहले सेक्टर-32 में रहता था, लेकिन वहां से मकान खाली कर दिया है। मोहित ने उसकी पहचान के लिए परिवार के पहचान पत्र व्हाट्सएप पर मंगवाए, जिसके बाद उन्होंने मकान किराये पर दे दिया। बीमारी का बहाना बनाकर पैसे ऐंठे
मोहित ने बताया कि अगले ही दिन आरोपी ने 10 हजार रुपए मांगे और अपनी बेटी के बीमार होने का बहाना बनाया। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद 20 मई को आरोपी ने उनकी माता से 50 हजार रुपए नकद ले लिए। फिर अलग-अलग समय पर 10-10 हजार रुपए और लिए, जिससे कुल 70 हजार रुपए हो गए। एसी खरीदे और घर का एसी भी उतारकर बेचा
परिजनों को बाद में पता चला कि आरोपी ने इन पैसों से तीन एसी खरीदे। इतना ही नहीं, उसने घर में लगा एसी भी उतारकर बेच दिया। 21 मई के बाद आरोपी का संपर्क पूरी तरह बंद हो गया। इसी दौरान एक पड़ोसी ने फोन कर परिवार को धोखाधड़ी की जानकारी दी। ब्लैंक चेक पर साइन करवाकर निकाले 48 हजार रुपए
मोहित ने बताया कि वह दिल्ली में काम करते हैं और सूचना मिलने पर वापस आए। पूछताछ में उनकी माता ने बताया कि आरोपी दो खाली चेक पर साइन करवा कर ले गया था। आरोपी ने 2 जून तक पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उसने 6 तारीख तक कमरा खाली करने की बात कही और एक कमेटी भरने के नाम पर 8 हजार रुपए का चेक भी क्लियर करवा लिया। फिर 6 जून को एक और चेक पर साइन करवाए और 8 जून को उसे भी क्लियर करवा लिया। इस तरह चेक के जरिए करीब 48 हजार रुपए निकलवा लिए गए। किराया भी वापस ले गया, सीसीटीवी डीवीआर गायब
पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में किराया दिया था, लेकिन बाद में वह भी वापस ले गया। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब है और घटना के समय वाईफाई भी बंद था। पुलिस को दी शिकायत, जांच जारी
मामले की शिकायत सेक्टर-32-33 थाना में दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और केस की जिम्मेदारी एएसआई आनंद प्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
Source link
किराये पर मकान लेने के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी:70 हजार कैश और 48 हजार के चेक लेकर फरार, करनाल के सेक्टर-7 में हुई वारदात







