spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:पूर्व सैनिकों ने वीरों के बलिदान को किया नमन, बोले-शहीदों के बलिदान को भुला नहीं सकते




गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन (IVO) की टीम ने कारगिल विजय दिवस पर शीशमहल स्थित शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। ‘कारगिल शहीदों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता’ वक्ताओं ने 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में दुश्मनों को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया, और उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन बीरबल सैनी ने की। उन्होंने युवाओं से सेना के वीर सैनिकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने और शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। लोगों ने एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर वेटरन तिरलोक चंद सैनी, राजेश सैनी, मोहिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश, बलकिशन, अशोक कुमार, अजीत सिंह, होशियार सिंह, राधेश्याम रोहिला, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, हरिराम, राज सिंह, मोतीलाल वैरायटी, संजीव प्रधान, राजेश गोयल, ज्ञानचंद, कप्तान सिंह, देवेंद्र शर्मा, रामबीर यादव, शिवचरण सिमर और पार्षद होशियार सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles