spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कांग्रेस ने मेनिफेस्टो पर किया मंथन 21 अप्रैल से पहले कर सकती है जारी



हरियाणा के नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी ने बैठक की। इसमें सोनीपत, अम्बाला व पंचकूला नगर निगम और रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो पर मंथन किया गया। तय हुआ कि मेनिफेस्टो में एक पेज पर सभी निकायों के लिए एक जैसे मुद्दे होंगे। दूसरे पेज में नगर निकायों के स्थानीय मुद्दे होंगे। कांग्रेस पंचकूला नगर निगम के खातों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आक्रामक रुख अपनाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा भी मेनिफेस्टो में प्रमुखता से रहेगा। गली, नाली, स्ट्रीट लाइट, शहर की सफाई व्यवस्था, अवैध कॉलोनियों से जुड़े मुद्दे और वादे होंगे। कमेटी एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को सौंपेगी। इसके बाद 20 से 21 अप्रैल को मेनिफेस्टो जारी कर दिया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष गीता भुक्कल ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारा बड़ा मुद्दा रहेगा। निगमों के पास काफी फंड आता है। इससे हम विकास कार्य कराने का वादा करेंगे। कमेटी में नूंह विधायक आफताब अहमद, रोहतक के विधायक बीबी बत्रा, एआईसीसी सदस्य जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज के अलावा तरुण चुघ, सतीश तेजली व जयवीर अंतिल सदस्य हैं। इधर अम्बाला में ‘आप’ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने की। गुप्ता ने कहा कि ‘आप’ अपने प्रत्याशियों को झाड़ू के निशान पर चुनाव लड़वाएगी। भाजपा ने 5 सदस्यीय राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति बनाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति का गठन किया है। समिति में मंत्री विपुल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, पानीपत मेयर कोमल सैनी और स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद को शामिल किया है। चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने हेतु बड़ौली ने अम्बाला नगर निगम के लिए कलस्टर इंचार्ज और वार्ड प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles