spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म:पंजाब – चंडीगढ़ में गर्मी का कहर, बारिश की संभावना नहीं, हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार




पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक हीट वेव चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। हालांकि आज (20 अप्रैल) को किसी तरह का अलर्ट नहीं है, मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। गत 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट स्थापित किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज बुखार या लू के लक्षण दिखाई देने पर खुद दवा न लें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज करवाएं। सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे तैनात किया गया है। हीट वेव कुछ जिलों में चलेंगी 19 अप्रैल को शाम के समय मौसम अचानक बदल गया था। एक समय ऐसा लगा मानो बारिश हो सकती है और ठंडी हवाएं भी चलीं। हालांकि 21 अप्रैल से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। 21 अप्रैल को संगरूर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है, जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बन सकती है। 22 और 23 अप्रैल को संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गर्म रात रहने की संभावना है। 23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में करीब 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर तेज रफ्तार की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति करीब 80 नॉट है। 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जबकि उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना पुराना सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। हीट वेव से बचने इन चीजों का रखे ध्यान सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट सक्रिय कर दिए गए हैं और सीनियर डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. संगीता जैन ने बताया कि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और दिल के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। – दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचें और हर आधे घंटे में पानी पिएं। – ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, शरीर को ढककर रखें और सिर को छाता, टोपी या दुपट्टे से ढकें। नंगे पैर धूप में न चलें। – तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, खीरा, टमाटर, लौकी और तोरी जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां अधिक खाएं। – व्यायाम धीरे-धीरे शुरू करें और शरीर को गर्मी के अनुसार ढालें। – सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी और शराब से दूर रहें। चाय-कॉफी कम पिएं और तला-भुना, बाहर का व बासी खाना खाने से बचें। अब हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 21 से 23 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में लू और गर्म रातों का असर देखने को मिल सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles