spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल सड़क हादसे में मासूम की मौत का मामला:पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को, सड़क ठेकेदार पर की कार्रवाई की मांग




करनाल के मेरठ रोड स्थित साई मंदिर वाली सड़क पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चा अपनी मां और बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर के कारण संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सड़क पर गिर गई और बच्चा ट्रॉली के नीचे आ गया। हादसे में मां और बेटी भी घायल हो गईं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं परिजनों ने सड़क के ठेकेदार व डंपर चालक पर कार्रवाई की मांग की है। जिमखाना क्लब से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान 7 वर्षीय हरनीत के रूप में हुई है। हरनीत अपने मामा के घर करनाल की विकास कॉलोनी में आया हुआ था। उसके पिता जर्मनी में रहते हैं। सोमवार शाम हरनीत अपनी मां और बहन के साथ जिमखाना क्लब के स्विमिंग पूल में तैराकी करने गया था। वहां से वापस मामा के घर लौटते समय साई मंदिर रोड पर यह हादसा हो गया। सड़क पर गिरते ही ट्रॉली के नीचे आया बच्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर की साइड लगने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटी पर सवार मां, बेटा और बेटी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान हरनीत ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां और बहन को चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। दो साल से अधूरी सड़क बनी हादसों की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि साई मंदिर वाली सड़क करीब दो साल से निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई है। सड़क का केवल एक हिस्सा ही चालू है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वन वे ट्रैफिक होने के बावजूद रेत से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां तेज गति से चलते हैं, जो दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बोले- उच्चाधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट
सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि हादसे में हरनीत की मौत हुई है, जबकि उसकी मां और बहन घायल हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में देरी और वन वे ट्रैफिक की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि जल्द समाधान हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles