spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में UPSC अभ्यर्थी ने किया सुसाइड:वॉशरूम में चुन्नी से फंदा लगाया, एग्जाम क्लियर न होने से तनाव में थी युवती




करनाल की शिव कॉलोनी में बुधवार को एक युवती ने अपने घर के वॉशरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपीएससी की तैयारी कर रही थी युवती मृतका की उम्र 26 वर्ष थी और वह शिव कॉलोनी की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, युवती यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। एग्जाम क्लियर न होने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठा लिया। वॉशरूम में चुन्नी से लगाया फंदा बुधवार को युवती ने अपने ही घर की पहली मंजिल के वॉशरूम में चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब परिवार के लोगों ने उसे इस हालत में देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने कोई भी जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही डीएसपी मीना कुमारी, रामनगर थाना की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वॉशरूम से शव को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव रामनगर थाना के पीएसआई सोनू ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि युवती ने घर के वॉशरूम में आत्महत्या की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह परीक्षा में सफलता न मिलने के कारण परेशान थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles