Related Posts

करनाल में ADA स्क्रीनिंग परीक्षा 5 जुलाई को:एग्जाम सेंटरों के आसपास पाबंदियां लागू, बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें, एकत्र नहीं हो सकेंगे लोग




आगामी 5 जुलाई की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करनाल जिले के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में सहायक जिला अटॉर्नी (ग्रुप-बी) पद की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। जारी आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के परिसर और उनके 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 लागू रहेगी। इस दौरान पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक रहेगी। साथ ही हथियार, लाठी, तलवार, बरछा, कुल्हाड़ी, गंडासा, चाकू जैसे हथियार लेकर आने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इन लोगों को मिलेगी छूट यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होगा। इसके अलावा सिख समुदाय के लोग धार्मिक प्रतीक के रूप में मियान बंद कृपाण लेकर आ सकेंगे। फोटोस्टेट दुकानें भी रहेंगी बंद जिलाधीश डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी। यह कदम नकल की संभावनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। उल्लंघन पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने साफ किया है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और अन्य लागू कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को दिए निर्देश उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि परीक्षा को सफल और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें। प्रशासन की प्राथमिकता है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें