spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:स्मैक और बाइक जब्त की; आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस




करनाल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो तस्करों को काबू किया। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदेह के आधार पर दोनों को रोका और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी कब्जे में ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना और शक के आधार पर 2 युवकों को रोका गया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। इसके साथ ही एक बाइक भी मौके से कब्जे में ली गई। ये हैं दोनों आरोपी जाटो गेट, नजदीक शंभू नाथ मंदिर करनाल के साहिल उर्फ बांडा पुत्र रविंद्र कुमार और वाल्मीकि बस्ती, अर्जुन गेट करनाल के सूरज उर्फ अंशुल पुत्र सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे हैं। मामला दर्ज, जांच जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles