![]()
करनाल में एक ट्रक ड्राइवर लाखों रुपए के सीमेंट बैग और डीजल चोरी कर फरार हो गया। ट्रक मालिक ने जीपीएस सिस्टम से ट्रक की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि ट्रक निर्धारित डिपो पर नहीं पहुंचा। बाद में ट्रक नई सब्जी मंडी में खड़ा मिला, जहां जांच करने पर माल की कमी पाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव छिछड़ाना तहसील गोहाना जिला सोनीपत निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके पास पिछले करीब 4 महीने से रणजीत सिंह निवासी हांसी रोड करनाल ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। 26 मई को रणजीत सिंह झाड़ली स्थित जेके सुपर सीमेंट प्लांट से 840 बैग सीमेंट लोड करके करनाल डिपो के लिए निकला था। उसे यह माल पिगली चौक स्थित डिपो पर उतारना था। जीपीएस से खुला मामला, ट्रक मंडी में खड़ा मिला राजेश कुमार ने बताया कि जीपीएस सिस्टम में देखने पर ट्रक सुबह करनाल पहुंच चुका था, लेकिन डिपो पर नहीं पहुंचा। जब वह खुद मौके पर पहुंचा तो ट्रक नई सब्जी मंडी में खड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि ट्रक से सीमेंट के 184 बैग गायब थे। बचे हुए 656 बैग उन्होंने डिपो पर उतार दिए। 6000 रुपए का डीजल भी बेचा, गाड़ी को भी नुकसान शिकायत में बताया गया कि आरोपी ड्राइवर गाड़ी से करीब 6000 रुपए का डीजल भी निकालकर बेच गया। इसके अलावा ट्रक आगे से टकराया हुआ था, जिससे उसे नुकसान भी पहुंचा है। आरोप है कि ड्राइवर सीमेंट के बैग कहीं और उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच पुलिस चौकी सेक्टर-4 करनाल में दी गई शिकायत के आधार पर एएसआई श्याम सिंह ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। इसके बाद थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।
Source link
करनाल में सीमेंट के 184 बैग चोरी कर ड्राइवर फरार:840 बैग लेकर निकला, ट्रक क्षतिग्रस्त किया, मालिक ने जीपीएस लोकेशन ट्रेस की, केस दर्ज







