spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में धान डकैती मामले में 2 गिरफ्तार:4 साल से फरार थे, 3 दिन के रिमांड पर भेजा; सोनीपत के रहने वाले




करनाल जिले में पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईए) असंध ने वर्ष 2021 में हुई धान गोदाम डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गांव नगर, गोहाना जिला सोनीपत से पकड़ा गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां अब उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। यह कार्रवाई सीआईए असंध प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की अध्यक्षता में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबाग उर्फ रिंकू पुत्र रमेश और मनोज पुत्र रमेश निवासी गांव नगर, गोहाना के रूप में हुई है। 2021 में की थी गोदाम की रेकी और वारदात अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि थाना निसिंग में 3 जनवरी 2021 को मुकदमा नंबर-3 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 2 जनवरी 2021 को आरोपियों ने पहले दिन के समय शुभम लॉजिस्टिक कंपनी, कुचपुरा (निसिंग) स्थित धान गोदाम की रेकी की थी। इसके बाद रात को अपने साथियों के साथ गोदाम पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। गार्ड को बंधक बनाकर 315 कट्टे लूटे आरोपियों ने गार्ड के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसका लाइसेंसी हथियार छीन लिया और गोदाम से करीब 315 धान के कट्टे लूटकर फरार हो गए। पहले 4 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार पुलिस ने मामले में पहले ही भजनलाल, सिकंदर, कुलदीप उर्फ कालिया और विनोद उर्फ जुंडल को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने दिलबाग उर्फ रिंकू और मनोज के शामिल होने का खुलासा किया था। रिमांड में होंगे अहम खुलासे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे अन्य साथियों और वारदात से जुड़े अहम तथ्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles