Top 5 This Week

Related Posts

करनाल में तेज रफ्तार ट्रक का कहर:बाइक के पास खड़े दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत,हादसे के बाद चालक फरार




करनाल में नमस्ते चौक के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत
पुलिस के अनुसार हादसे में मरने वालों की पहचान नगला चौक करनाल के कमल और रसूलपुर कलां गांव के अंकित राणा के रूप में हुई है। दोनों युवक सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही कमल के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में माहौल काफी गमगीन रहा। दूसरी ओर अंकित राणा के परिजन भी सूचना मिलने पर पहुंचे और शव को देखकर शोक में डूब गए। पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जाएंगे
अस्पताल में पहुंचे जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि नमस्ते चौक के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मारी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि ट्रक और चालक का पता लगाया जा सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। तेज रफ्तार ट्रकों से बना रहता है खतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक गुजरते हैं और अक्सर तेज रफ्तार में होते हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार पहले भी यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। आज भी इसी लापरवाही ने दो युवकों की जान ले ली।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें