Related Posts

करनाल में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:बाइक और नकदी बरामद. पहले से दर्ज हैं केस, कोर्ट ने भेजा जेल




करनाल जिले में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि घटना 4 अप्रैल की रात की है, जब एक मकान में घुसकर मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया। जिला पुलिस करनाल की पुलिस चौकी सदर बाजार की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की। बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद चौकी इंचार्ज ASI सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हांसी रोड स्थित शिवाजी कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज पहचान चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके साथ ही अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों को भी जुटाया गया, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिली। पहले भी दर्ज हैं कई मामले प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गौरव के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें