Related Posts

करनाल में ग्रीन बेल्ट का कायाकल्प शुरू:₹5 करोड़ से ओपन जिम, खेल उपकरण मिलेंगे; एक साल में पूरा होगा काम




करनाल शहर के सेक्टर-6 और सेक्टर-7 की ग्रीन बेल्ट को अब नया रूप मिलने जा रहा है। इलाके में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रीन बेल्ट में कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय लोगों को सैर, व्यायाम और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-6 में 2 करोड़ 94 लाख और सेक्टर-7 में 1 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम के सहयोग से किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट में मिलेंगी ये सुविधाएं परियोजना के तहत ग्रीन बेल्ट में ग्रिल सहित चारदीवारी बनाई जाएगी और लोगों के लिए फुटपाथ तैयार किया जाएगा। इसके अलावा ओपन जिम लगाया जाएगा, ताकि लोग खुले में व्यायाम कर सकें। बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच, कूड़ादान और बारिश से बचने के लिए आश्रय स्थल भी बनाए जाएंगे। साथ ही यहां घास और पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। एक साल में पूरा करने का लक्ष्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट को लगभग एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों को एक बेहतर और सुरक्षित स्थान मिलेगा, जहां वे अपना क्वालिटी समय बिता सकेंगे। विकास कार्यों की दी जानकारी हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सेक्टर-6 और 7 का क्षेत्र घरौंडा विधानसभा में आता है और यहां पिछले साढ़े नौ सालों में कई बड़े विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए इलाके की कई कॉलोनियों को नियमित किया गया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी, रिंग रोड, नहरों और पुलों का निर्माण कराया गया है। स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर हुई हैं। जल्द ही करनाल को नया सिविल अस्पताल भी मिलने जा रहा है। रैपिड मेट्रो और त्योहारों की व्यवस्था उन्होंने कहा कि अब करनाल में रैपिड मेट्रो परियोजना पर भी काम शुरू हो चुका है। प्रवासी नागरिकों के लिए छठ पूजा की विशेष व्यवस्था की गई है और उनके त्योहार भी भव्य तरीके से मनाए जाते हैं। क्षेत्र को राजनीतिक रूप से भी मजबूती मिली है और सभी विधायक मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। महिलाओं की भूमिका और देश की दिशा विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना यह सपना पूरा नहीं हो सकता। केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिन के 20 घंटे काम करते हैं और उनकी टीम पूरी ईमानदारी से देश की सेवा कर रही है। सड़क निर्माण में देरी का कारण बताया उन्होंने सड़कों के निर्माण में हो रही देरी पर कहा कि दुनिया में युद्ध के कारण तेल संकट गहराया है, जिससे तारकोल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जरूरत के अनुसार आयात कर काम समय पर पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने भी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें