spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में करंट लगने से महिला की मौत:अलमारी से कपड़े निकालते वक्त लगा झटका; बच्चों के शोर मचाने पर दौड़े परिजन




करनाल के दादुपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थी और अलमारी से कपड़े निकालते समय उसे जोरदार करंट लगा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलमारी में आया करंट मृतका की पहचान दादुपुर निवासी 25 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है, जो दो छोटे बच्चों की मां थी। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी। इसी दौरान जैसे ही उसने अलमारी खोली और कपड़े निकालने लगी, उसे करंट का तेज झटका लगा और वह जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि अलमारी में इंवर्टर का करंट पहुंचा हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ। बच्चों ने मचाया शोर, परिजन पहुंचे मौके पर घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। करंट लगते ही नेहा का बेटा अपनी मां की तरफ दौड़ा, लेकिन उसके पिता ने उसे तुरंत दूर किया। इसके बाद कंबल की मदद से नेहा को अलमारी से अलग किया गया और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 12 साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि नेहा मूल रूप से राक्सेड़ा गांव की रहने वाली थी और करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दोनों बच्चे अभी छोटे हैं और उसी दिन वह उन्हें स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थी, जब यह हादसा हो गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles