spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में कथित अपहरण से मचा हड़कंप:गाड़ी रोककर युवक को उठा ले जाने का आरोप,पत्नी की शिकायत पर जांच शुरू, पुलिस बोली-लेन-देन का विवाद




करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में गांव पनौड़ी से लौट रहे एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी के आगे गाड़ियां लगाकर उसके पति को पिस्टल की नोक पर जबरन उठा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि शुरुआती जांच में मामला लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वापसी के दौरान रास्ते में रोकी गाड़ी
घरौंडा निवासी कामना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति राहुल के साथ अपनी जेठानी को लेने के लिए गांव पनौड़ी गई हुई थी। वापसी के दौरान उनकी गाड़ी के आगे एक ब्लैक स्कॉर्पियो और एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार आकर रुक गई। दोनों गाड़ियों को आगे लगाकर रास्ता रोक लिया गया। पिस्टल की नोक पर ले जाने का आरोप
कामना के अनुसार, गाड़ियों से उतरे 15-20 लोगों ने उसके पति राहुल को पिस्टल की नोक पर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि इनमें से 4 लोगों को वह पहचानती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले राहुल के पास एक युवक का कॉल आया था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा आरोपियों ने उसकी जेठानी के साथ बदसलूकी भी की। पुलिस जांच में सामने आया अलग पहलू
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि राहुल का आरोपित लोगों के साथ पैसे का लेन-देन है और सभी आपस में व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि युवक को आरोपी खुद ही थाने में लेकर आए थे और वह सुरक्षित है। पिस्टल की बात नहीं आई सामने
पुलिस के अनुसार, शिकायत में पिस्टल की नोक पर अपहरण की बात कही गई है, लेकिन अब तक की जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस कामना की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles