spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल फायरिंग केस के आरोपी जेल भेजे गए:लाइटर लेने के बहाने युवक को रोका, रंजिश में मारी थी गोली, रिमांड में पिस्टल-बाइक बरामद




करनाल के कर्ण विहार में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि उज्ज्वल के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश थी और उसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे जांच में जुटी हुई है। सीआईए के जांच अधिकारी जगपाल के अनुसार, रावर गांव निवासी गगन और विशाल ने कर्ण विहार में करसिंधू गांव निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू की टांग पर गोली मारी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई। जांच में सामने आया कि पिस्टल उत्तर प्रदेश से लाई गई थी। क्या है पूरा मामला बता दें कि, 19 अप्रैल की शाम को करसिंधू गांव निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू को दो बाइक सवार युवकों ने लाइटर लेने के बहाने रोका। जैसे ही वह रुका, आरोपियों ने उसकी टांग पर पांच गोलियां मार दीं और मौके से फरार हो गए। घटना के अगले दिन 20 अप्रैल को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 21 अप्रैल को विशाल हुआ गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 21 अप्रैल वीरवार को निसिंग पुलिस ने रावर गांव निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आई। उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विशाल 1 अप्रैल को प्योंत टोल पर हुई फायरिंग में भी शामिल था। 23 अप्रैल को गगन से मुठभेड़ दूसरे आरोपी रावर गांव निवासी गगन को 23 अप्रैल की देर शाम सीआईए-1 टीम ने आवर्धन नहर की पटरी पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई में गगन की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिमांड पूरा होने के बाद भेजे जेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहले चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles