spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पुलिस ने घर में चोरी के दो आरोपी पकड़े:सोने के आभूषण और स्कूटी बरामद, फरीदाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार




करनाल में घर में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले से जेल में बंद थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद किया है। बता दे कि जिला पुलिस की सीआईए-1 टीम ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। यह कार्रवाई सीआईए-1 इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को फरीदाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। दोनों आरोपी पहले से जेल में थे बंद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास नगर करनाल निवासी पंकज और ब्रह्म नगर राजीव कॉलोनी हांसी चौक करनाल निवासी मोहित के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में फरीदाबाद जेल में बंद थे। घर का सामान बिखरा मिला, कीमती सामान चोरी जांच अधिकारी के अनुसार, करनाल निवासी तरुण अरोड़ा ने शिकायत दी थी कि वह 24 फरवरी को सुबह किसी निजी काम से घर से बाहर गया था। जब वह 25 फरवरी को वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अज्ञात चोर उसके घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया। 25 फरवरी को थाना शहर करनाल में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। रिमांड के दौरान हुई बरामदगी पुलिस ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उनके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी सोने की बालियां, पांच चांदी के सिक्के और वारदात में इस्तेमाल एक एक्टिवा स्कूटी बरामद किया गया। रिमांड खत्म, न्यायिक हिरासत में भेजे गए रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles