![]()
करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में एक महिला के साथ दहेज की मांग और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ लगातार मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह जान बचाकर निकली महिला ने अस्पताल में उपचार करवाने के बाद पुलिस में शिकायत दी, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। गांव गढ़ी बीरबल निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 17 फरवरी 2019 को गांव बपदी, तहसील लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र निवासी अमन के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया और करीब 8 लाख रुपए खर्च किए। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करने लगे। बाइक और पैसे की मांग, धर्म बदलने का दबाव महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अमन, सास और चाचा ससुर लगातार उस पर बाइक और पैसे लाने का दबाव बनाते थे। पति कहता था कि उसे बाइक चाहिए थी और न मिलने से उसकी बेइज्जती हुई है। इसके साथ ही उस पर हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया जाता था। ससुराल पक्ष के लोग कहते थे कि जब तक वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और पैसे नहीं लाएगी, तब तक उसे घर में नहीं रखा जाएगा। दो बच्चों की मां है पीड़िता पीड़ता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 5 साल की बेटी और 8 महीने का बेटा है। दोनों बच्चे उसके साथ रहते हैं। उसने बताया कि बच्चों के बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। मायके वालों की गुहार भी नहीं सुनी महिला के अनुसार, जब उसने सारी बात अपने माता-पिता को बताई तो उसके परिजन ससुराल पहुंचे और हाथ जोड़कर बेटी को परेशान न करने की अपील की। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए दहेज देने में असमर्थता जताई, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी और मारपीट जारी रखी। महिला के नाम पर लिया लोन, नहीं चुकाया शिकायत में यह भी सामने आया है कि पति ने महिला के नाम पर कई जगह से लोन ले रखा है। आरोप है कि पति जबरदस्ती दबाव बनाकर उसके नाम पर लोन करवाता था और बाद में किस्तें भी नहीं भरता था, जिससे महिला पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया। 5 अप्रैल को हुई गंभीर मारपीट, कमरे में किया बंद पीड़िता ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे सास और पति ने उसे फिर से धर्म परिवर्तन करने और बाइक या एक लाख रुपए लाने के लिए कहा। जब उसने असमर्थता जताई तो सास ने गालियां देनी शुरू कर दी और पति ने उसके साथ मारपीट की। पति ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका सिर जमीन से टकरा गया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। शोर मचाने पर अगले दिन निकाला, जान बचाकर भागी महिला के अनुसार, अगले दिन सुबह करीब 11 बजे शोर मचाने पर उसे कमरे से बाहर निकाला गया। मौका मिलते ही वह वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई। इसके बाद वह लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां उसने अपना मेडिकल करवाया। पहले भी दे चुकी है कई बार शिकायत पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार इंद्री थाना में शिकायत दे चुकी है। हर बार आरोपी थाने में आकर अपनी गलती मान लेते थे और उसे वापस ले जाते थे। कुछ दिन तक सब ठीक रहता था, लेकिन फिर से वही व्यवहार शुरू हो जाता था। उसने पुलिस को पावती रसीद, पंचायत समझौता और मेडिकल की कॉपी भी सौंपी है। इंद्री थाना में केस दर्ज, जांच शुरू इंद्री थाना में महिला की शिकायत पर अमन (पति), सास और चाचा ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर 21 जून को मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की माने तो महिला की ओर से दी गई शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
करनाल की बेटी को कुरूक्षेत्र में कमरे में बंद रखा:मारपीट की, एक लाख की डिमांड, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पति समेत 3 FIR







