spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी का पीला पंजा:कैथल रोड पर चार एकड़ में की कार्रवाई, 2018 से हो रही कार्रवाई फिर आगे कोटी कॉलोनी




करनाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ डीटीपी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काछवा रोड और कैथल रोड पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान अवैध निर्माण, नींव, सड़कों, गलियों और सीवरेज लाइनों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन लगातार अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के प्रयास कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में 180 के करीब अवैध कॉलोनियां
करनाल जिले में अवैध कॉलोनियों का जाल फैलता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 180 अवैध कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। डीटीपी विभाग समय-समय पर इन पर कार्रवाई करता है, लेकिन इसके बावजूद कालोनाइजर नियमों को नजरअंदाज कर लगातार प्लॉट बेच रहे हैं। प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखाकर कॉलोनियां काटने का काम जारी है, जिससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। लालच देकर बेचे जा रहे प्लॉट
काछवा रोड की जिस कॉलोनी पर कार्रवाई हुई, वहां लोगों को सीवरेज और बिजली कनेक्शन देने का झांसा देकर प्लॉट बेचे जा रहे थे। इन प्लॉटों की कीमत 18 से 20 हजार रुपए प्रति गज तक रखी गई थी। कॉलोनाइजर कॉलोनी काटकर फरार हो जाते हैं और जब विभाग कार्रवाई करता है तो नुकसान खरीदारों को झेलना पड़ता है। 2018 से 2026 तक दिए गए नोटिस
जिला नगर योजनाकार विभाग के एटीपी मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन के सामने स्थित अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। इस मामले में जोगिंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह, अशोक शेठ, गौरव कुमार और श्रवण कुमार को 2018 से 2026 तक नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कई लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है। इनमें जोगिंद्र सिंह का नाम प्रमुख है, जिन्हें सबसे पहले नोटिस दिया गया था। एकड़ में फैली कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
एटीपी के अनुसार कैथल रोड पर करीब चार से पांच एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित हो रही थी, जबकि काछवा रोड पर दो से तीन एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान कई निर्माणों को गिराया गया। जिन लोगों के खिलाफ पहले कार्रवाई हो चुकी है, उनके मामले अदालत में विचाराधीन हैं और अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है। लोगों से अपील, अवैध कॉलोनियों से रहें दूर
डीटीपी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे बिना मंजूरी वाली कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles