spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करतारपुर के पाड़ी डेलपार में पानी के पाइप को लेकर हुआ विवाद, बड़े भाई ने की छोटे की हत्या




भास्कर न्यूज | जालंधर महानगर के मकसूदां इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला मामला सामने आया है। बीते दिनों सैर पर निकले एक राहगीर और एक सब्जी विक्रेता को बंधक बनाकर लहूलुहान करने वाले दो शातिर लुटेरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे और उनके हमले का खौफनाक तरीका साफ नजर आ रहा है। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों शातिर अपराधियों को केस में नामजद कर लिया है। थाना डिवीजन-1 को दी शिकायत में मकसूदां निवासी पीड़ित परमजीत सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह तड़के घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वे हनुमत मार्बल मक़सूदां फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि परमजीत कुछ समझ पाते, लुटेरों ने उनके मुंह पर बेसबॉल बेट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपियों ने सड़क पर लेटे हुए परमजीत पर बेरहमी से कई और वार किए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करने के बाद पुलिस ने जिन दो आरोपियों को नामजद किया है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। युवराज उर्फ यूवी पुत्र गोस्वामी, निवासी मकान नंबर 37, शाम नगर, नजदीक शीतल नगर/नई सब्जी मंडी मक़सूदां, हाल निवासी नेशनल पार्क, नंदनपुर रोड, मक़सूदां)। फुटेज में इसने लाल रंग की टोपी पहनी है और इसी के हाथ में बेट/डंडा है। दूसरा आरोपी दिवास पुत्र जसपाल, निवासी मकान नंबर 99, न्यू अमर नगर, जालंधर, हाल निवासी किराएदार, कपूरथला)। इसने मारपीट के बाद जेब से मोबाइल निकाला था। बता दें कि इन दोनों आरोपियों ने इसी तरह मार्च में गांव नागरा के सब्जी विक्रेता दिलीप कुमार पर भी जानलेवा हमला कर लूटपाट की थी। डिवीजन नंबर एक के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों के ऊपर पर्चा दर्ज किया जा चुका है ।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles