Related Posts

कनीना उप नागरिक अस्पताल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं:5 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए, जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे सुविधा




महेंद्रगढ़ जिले में कनीना उप नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से अब अस्पताल में 5 विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन भी स्थापित की जाएगी। इन सुविधाओं से कनीना और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों मरीजों को विशेषज्ञ इलाज और जांच के लिए रेवाड़ी, नारनौल या निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह अस्पताल प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल बन रहा है, जहां नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ‘निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े’ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और आधुनिक जांच सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक जांच उपकरण और बेहतर उपचार की सुविधा सुनिश्चित करना है। सरकार का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े। इसके बजाय, उन्हें अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में ही गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। कनीना उप नागरिक अस्पताल इसी सोच का उदाहरण बनकर उभर रहा है। 5 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती अस्पताल में पहले से सर्जन डॉ. हेमंत नागर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल गहलोत अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर और फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मलिक ने भी कार्यभार संभाल लिया है। इससे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जिससे अधिकांश बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। स्थापित की जाएगी। इन सुविधाओं के शुरू होने के बाद मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और समय पर जांच के साथ शीघ्र उपचार उपलब्ध होगा। ‘प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल’ “प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि किसी भी मरीज को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज न कराना पड़े। कनीना उप नागरिक अस्पताल प्रदेश का पहला ऐसा उप नागरिक अस्पताल बन रहा है, जहां नागरिक अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भविष्य में भी अस्पताल में जरूरत के अनुसार सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें