spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कनाडा में लुधियाना के बुजुर्ग दंपती की मौत:व्यावसायिक इमारत में आग लगने से हुआ हादसा, मृतक बेटी के पास रह रहे थे




कनाडा के एडमोंटन शहर में एक तीन मंजिला रिहायशी और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से लुधियाना जिले के आलीवाल गांव के एक बुजुर्ग दंपती की मृत्यु हो गई। यह घटना 132 एवेन्यू और 82 स्ट्रीट के पास हुई। मृतकों की पहचान मेजर सिंह भंडाल (82) और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर (80) के रूप में हुई है। इस घटना से गांव आलीवाल सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक दंपती के भतीजे जगपाल सिंह भोला और पूर्व सरपंच प्रगट सिंह ढिल्लों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि मेजर सिंह भंडाल के शव की पहचान एडमोंटन में परिजनों द्वारा कर ली गई। उनकी पत्नी सुरिंदर कौर आग की लपटों में घिरी इमारत में ही फंस गईं। आग पर नहीं पाया जा सका काबू आग पर लंबे समय तक काबू नहीं पाया जा सका, जिसके कारण उनके जीवित बचने की कोई संभावना नहीं रही और उनकी मृत्यु की भी पुष्टि हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, मेजर सिंह भंडाल और सुरिंदर कौर पिछले लंबे समय से अपनी बेटी संदीप कौर के पास कनाडा में रह रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि एक भीषण अग्निकांड उनकी जिंदगी का इस तरह दुखद अंत कर देगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव आलीवाल में मातम छा गया। परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग इस खबर से गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दिवंगत दंपती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles