spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कनाडा जाकर पत्नी ने लुधियाना के पति से तोड़ा रिश्ता:बातचीत बंद की, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी; पीड़ित बोला- 44 लाख खर्च




जगराओं में एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था, जिस पर करीब 44 लाख रुपये खर्च हुए। कनाडा पहुंचने के बाद पत्नी ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जश्नप्रीत कौर निवासी कनाडा और उसके पिता सोहन सिंह निवासी गांव हिस्सोवाल (लुधियाना) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रमनदीप सिंह निवासी गांव सिधवां खुर्द ने पुलिस को यह जानकारी दी। पीड़ित बोला- शर्त पर हुई थी शादी रमनदीप सिंह ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक लैब में नौकरी करते थे, जबकि उनके पिता खेती करते हैं। उनके एक परिचित ने जश्नप्रीत कौर का रिश्ता लाया था। बताया गया कि जश्नप्रीत ने आईलेट्स पास की हुई है और वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहती थी। रिश्ते के लिए यह शर्त रखी गई थी कि लड़की की पढ़ाई और विदेश जाने का खर्च लड़के वालों को उठाना होगा। इस शर्त पर परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। वर्ष 2022 में रमनदीप सिंह की शादी जश्नप्रीत कौर से हुई। शादी के बाद रमनदीप ने अपनी पत्नी को कनाडा भेजा। पत्नी को विदेश भेजने के लिए पढ़ाई, वीजा और अन्य खर्चों सहित कुल 44 लाख रुपये खर्च किए गए। इस राशि में कुछ हिस्सा कर्ज के रूप में भी लिया गया था। पत्नी पर धमकी देने का भी आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने खुद कनाडा जाने की इच्छा जताई, तो उसकी पत्नी ने कथित तौर पर साजिश के तहत उसके स्पाउस वीजा के लिए अधूरे दस्तावेज लगाकर आवेदन किया। इसके कारण उसका वीजा रद्द हो गया। रमनदीप ने बताया कि जब इस बारे में पत्नी और उसके परिवार से बात की गई। तो उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद पत्नी ने उससे बातचीत भी बंद कर दी। थाना सदर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles