सिरसा के ऐलनाबाद में एक्सीडेंट के बाद घायलों को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
सिरसा जिले के ऐलनाबाद में रात्रि को टहलने के लिए गए 8-9 लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक परिवार के चार सदस्य और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों को भी मामूली चोटें आई। नजदीकी अस्पताल में पहुंचने पर महिला की मौत हो गई और बाकी घायलो
.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा ऐलनाबाद में गांव तलवाड़ा खुर्द के समीप हुआ और सोमवार देर रात का है। परिजनों के अनुसार, रात करीब 9.30-10 बजे महिला सोनू अपनी बेटी व पड़ोस से दो महिलाएं व तीन-चार बच्चों सहित खाना खाने के बाद टहलने के लिए गई हुई थी और सभी सड़क किनारे चल रहे थे। तभी सामने से एक कार आई और सीधा उनको टक्कर मार दी। आरोप है कि कार की स्पीड ज्यादा थी और अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई।
मृतका 35 वर्षीय सोनू, पति जगमोहन और बच्चे रोजाना की तरह सैर करने के लिए अक्सर रोड पर जाते थे। रात को पति साथ नहीं गया था। पड़ोस की दो महिला और उसके परिवार के सदस्य सैर कर रहे थे। कार से सीधी टक्कर लगने से महिला सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए ऐलनाबाद सीएचसी ले जाया गया।
एक्सीडेंट के बाद घायलों को एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल
ऐसे बना हादसे का कारण
ग्रामीणों एवं महिला सोनू के परिवार से ललित कुमार ने बताया, गांव के अक्सर लोग और महिलाएं घूमने के लिए बाहर घूमने के लिए जाते हैं। गांव से होटल व बैंक की ओर जाने वाली सड़क खुली चौड़ी है और रात को वाहन बहुत कम आते हैं। सोनू व महिलाएं व बच्चे घूमने के बाद घर की ओर रहे थे। तभी गांव से टोयोटा कार ड्राइवर प्रगट सिंह सड़क की ओर आ रहा था। महिलाओं ने गाड़ी को आता देख बच्चों को एक साइड में कर लिया।
ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो वे दूसरी साइड में हो गई। ड्राइवर ने गाड़ी को भगा लिया और मोड़कर उनकी साइड में ले आया। टक्कर लगते ही सभी उछलकर दूर जा गिरे। बाद में लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। ड्राइवर विदेश जाने वाले लोगों को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट पर टैक्सी के तौर गाड़ी चलाता है।
महिला सोनू का फाइल फोटो
महिला के कूल्हे और बच्चों के पांव में आया फ्रैक्चर
परिवार से ललित कुमार ने बताया, हादसे में सोनू को सिर व हाथ व शरीर पर काफी चोटें लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की बेटी पिहू को काफी चोटें आई और दूसरे बच्चे लड़के को पांव में फ्रैक्चर आया है, जिसका ऑपरेशन किया जाना है। एक महिला के कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया और दूसरी महिला को भी चोटें लगी है। दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
कार ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज किया
इस समय घायलों का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम को महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में ऐलनाबाद थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर कार ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
