spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एसआईआर को लेकर झज्जर DC वर्षा खांगवाल की दोटूक:काम करने वाले BLO होंगे सम्मानित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, एसआईआर अभियान की समीक्षा पर झज्जर DC की दो टूक




झज्जर DC वर्षा खांगवाल ने जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता सूची का यह कार्य केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेहद व्यापक और गहन है। जिले के सभी बीएलओ और सुपरवाइजर लगातार फील्ड में काम कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले का एक भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे और प्रत्येक जानकारी पूरी तरह सही दर्ज हो। बेहतर काम करने वालों को मिलेगा सम्मान डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जो बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उनके प्रयासों को सम्मान मिलेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों के नाम संबंधित एसडीएम के माध्यम से प्रशंसा के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिले। लापरवाही पर वेतन रोका, आगे भी होगी कार्रवाई डीसी ने दो टूक कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के प्रति प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ बीएलओ का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी वेतन रोकने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी कार्य में सुधार नहीं हुआ तो आगे और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। पहले समझाइश, फिर कार्रवाई डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारियों को दंडित करना नहीं है। पहली प्राथमिकता सभी को समझाकर, संवाद और सहयोग के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने संतोष जताया कि जिले के अधिकांश बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की प्रशासन सराहना करता है। 21 जुलाई को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची मीडिया के सवाल पर डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे अपना दावा करने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान छूटे हुए पात्र मतदाता अपना दावा प्रस्तुत कर सकेंगे, जिसके बाद नियमानुसार जांच कर अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाएगा। निभा रहे हैं। कोई नाम छूट गया तो मिलेगा दावा करने का मौका’ मीडिया के सवाल पर DC ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश किसी पात्र मतदाता का नाम प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे क्लेम करने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद निर्धारित अवधि में पात्र व्यक्ति अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद नियमानुसार उनका निस्तारण किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles