जींद जिले की उचाना मंडी स्थित शिवानिया पब्लिक स्कूल में 1 से 5 अगस्त तक 5 दिवसीय सीबीएसई तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ से एक हजार से अधिक युवा तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के लिए विद्यालय परिसर में भोजन, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास और प्रतियोगिता संचालन के लिए अलग-अलग प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि सभी प्रतिभागियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी प्रतिस्पर्धा स्कूल एमडी पुनीत खटकड़ तथा प्राचार्या प्रोमिला मलिक ने बताया कि सीबीएसई तीरंदाजी चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का स्वागत करेगा। विभिन्न टीमों की जिम्मेदारियां तय इस आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए देवीराम, सुनील, विकास खटकड़, संगीता खटकड़ और अन्नू सहित विभिन्न टीमों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्रतियोगिता का सफल आयोजन करना है।
Source link
