![]()
जींद जिले उचाना कलां और उचाना शहर के निवासियों को अब गर्मी के मौसम में पीने के पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जन स्वास्थ्य विभाग ने उचाना कलां के भौंगरा रोड स्थित जलघर में 45 लाख रुपए की लागत से 2 नए क्लीयर वाटर (साफ पानी) स्टोरेज टैंकों का निर्माण किया है। इन नए टैंकों के बनने से जलघर की कुल भंडारण क्षमता बढ़कर 18 लाख लीटर हो गई है। पहले यहां केवल एक टैंक था, जिसकी क्षमता 5.5 लाख लीटर थी। अब 2 नए टैंकों में 12.5 लाख लीटर पानी स्टोर होगा, जिससे कुल 3 टैंकों में फिल्टर किया हुआ पानी संग्रहित किया जा सकेगा। टैंकों का निर्माण कार्य इस सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। रजवाहे से आने वाले पानी को जलघर के अंदर पाइपलाइन से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। गर्मी में पानी आपूर्ति में परेशानी नहीं होगी स्थानीय निवासियों सुरेश, रामनिवास, बलवान और राजबीर ने बताया कि पहले एक ही टैंक होने के कारण गर्मी में पानी की आपूर्ति में परेशानी होती थी। अब 3 टैंकों में पानी स्टोर होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह मांग विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के समक्ष रखी गई थी, जिस पर अब काम पूरा हो गया है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उचाना कलां के जलघर-2 में अब पानी फिल्टर होकर 3 टैंकों में स्टोर होगा, जिससे भंडारण क्षमता 3 गुना बढ़कर 18 लाख लीटर हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उचाना की अन्य समस्याओं को भी धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है और विकसित उचाना का सपना पूरा किया जाएगा।
Source link
उचाना में 18 लाख लीटर पानी होगा स्टोर:₹45 लाख से बनेंगे 2 नए क्लीयर वाटर टैंक, गर्मी में नहीं होगी किल्लत






